हर रस्ते की इक मंज़िल है कह देना आसान बहुत है
सच साबित करना मुश्किल है कह देना आसान बहुत है
रोने वाला हंस कर , हंसने वाला जी कर दिखलाए
डूब रहे लोगों को बचाने दरिया में उतरेगा कौन
आईने से आँख मिलाये किस में इतनी हिम्मत है

ख़ुशी मसीहा ग़म क़ातिल है कह देना आसान बहुत है
डूब रहे लोगों को बचाने दरिया में उतरेगा कौन
सब की क़िस्मत में साहिल है कह देना आसान बहुत है
आईने से आँख मिलाये किस में इतनी हिम्मत है
बेशक दुनिया पत्थर दिल है कह देना आसान बहुत है