Translate

सोमवार

GHAZAL

ताक़त से तु पंगा लेगा पिट जाएगा 

कोई तेरा साथ न देगा पिट जाएगा 

              अपनी राह चला तो पाएगा मंज़िल 

              दुनिया के पीछे दौड़ेगा पिट जाएगा 

शीरीं लहजा सुख़नवरी की पहली शर्त 

कड़वी  बात जहाँ बोलेगा पिट जाएगा 

             तेरे इस हमसफ़र के लाखों दुश्मन हैं 

             सच्चाई के साथ चलेगा पिट जाएगा