Translate

सोमवार

GHAZAL


टूटेगा दिल कभी न तेरा मेरे पास आ 
सब कुछ कहूँगा सच के सिवा मेरे पास आ 

 ले ले मेरा यक़ीन मुझे वहम सौंप दे 
     करने को कारोबारे - वफ़ा मेरे पास आ 

दिखलाई आग सब्र को चेहरे ने ही तेरे 
तेरा ही फ़र्ज़ है के बुझा मेरे पास आ 

      सो जाएँगी शिकायतें क़ुरबत की गोद में  
 दीवार फ़ासलों  की गिरा मेरे पास आ 

सदियों के इंतज़ार की  हो ख़त्म कशमकश
अपने क़रीब कर मुझे या मेरे पास आ