यूँ हक़ीक़त नज़र आती है इसे
सुन्न करने की सुई हो जैसे
इस तरह झूठ धुने जाती है
कुछ पुरानी सी रुई हो जैसे
प्यार करने की सज़ा देती है
एक ग़लती सी हुई हो जैसे
सुन्न करने की सुई हो जैसे
इस तरह झूठ धुने जाती है
कुछ पुरानी सी रुई हो जैसे
प्यार करने की सज़ा देती है
एक ग़लती सी हुई हो जैसे
अच्छे लोगों से दोबारा न मिली
कोढ़ को इसने छुआ हो जैसे
नाम लेती है यूँ भगवानों के
और पाने की दुआ हो जैसे
मौत से खेल रही है दुनिया
टूटी क़ब्रों पे जुआ हो जैसे